कुसवाड़ में जंजघर, महिला मंडल भवन के लिए किया जाएगा बजट का प्रावधान और ओवरहेड टैंक से पानी की सप्लाई शुरू की जाएगी: सुनील शर्मा बिट्टू 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  सुनील शर्मा बिट्टू ने ग्राम पंचायत जंगलरोपा के गांव कुसवाड़ का दौरा किया और वहां स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों को प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।

उन्होंने कहा कि कुसवाड़ में जंजघर, महिला मंडल भवन और पेयजल योजना और वाटर टैंक की सप्लाई के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान किया जाएगा। सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि गांव के लिंक रोड की मरम्मत की जाएगी और डंगे भी लगाए जाएंगे।

सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि गांव में सभी मूलभूत सुविधाओं को हर घर तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि साढे तीन वर्ष के कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला हमीरपुर के लिए मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ नर्सिंग कॉलेज, डेंटल कॉलेज, अलाइड हेल्थ सर्विसेज कालेज, कैंसर केयर संस्थान, मातृ-शिशु अस्पताल, रोबोटिक सर्जरी और अन्य अत्याधुनिक सुविधाओं का प्रावधान किया है।

 

 

हमीरपुर में प्रदेश का सबसे बड़े बस स्टैंड, हैलीपोर्ट और करोड़ों रुपए की कई अन्य परियोजनाओं के कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं। सुनील शर्मा बिट्टू ने इस अवसर पर गांववासियों की अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निवारण कर दिया।

 

कार्यक्रम में जंगलरोपा के प्रधान करतार चंद, ग्राम सुधार सभा के प्रधान सुनील कुमार, सतीश कुमार, विक्रम सिंह, रूप सिंह, कर्मी देवी, सुरिंद्रो देवी, वीना देवी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। ‎

[post-views]