



लंबलू/हमीरपुर:- विद्युत उपमंडल लंबलू के सहायक अभियंता ऋषि धीमान ने बताया कि उपमंडल के सभी अनुभागों लंबलू, बोहनी, ताल, टिक्कर और भिड़ा के सभी उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर विद्युत बिलों के साथ अपडेट कर दिए गए हैं।


अब उपभोक्ता अपनी बिलों की अदायगी स्वयं ऑनलाइन माध्यम से या लोक मित्र केंद्रों के माध्यम से कर सकते हैं। लंबलू स्थित विद्युत उपमंडल कार्यालय में भी ये बिल जमा करवाए जा सकते हैं।




सहायक अभियंता ने बताया कि विद्युत अनुभाग टिक्कर में बिलों की नकद उगाही के लिए कर्मचारी की नियुक्ति संभव नहीं हो पा रही है।






इसलिए, क्षेत्र के उपभोक्ता स्वयं ऑनलाइन या लोक मित्र केंद्र के माध्यम से बिल जमा करवाएं।


बिलों के डिजिटल भुगतान से उपभोक्ताओं को भी काफी सुविधा होगी। उन्हें कार्यालय में आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।











