



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ, प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक दिनांक 29 सितम्बर, 2026 को प्रदेशाध्यक्ष के ०सी०गौतम की अध्यक्षता में पेंशनर भवन, हमीरपुर में सम्पन्न हुई।


बैठक में पेंशनरों की लम्बित आर्थिक मांगों पर मंथन हुआ । चर्चा में सवसे ज्वलंत मुद्दा जनवरी, 2016 से जनवरी, 2022 के दौरान सेवानिवृत्त पेंशनरों संशोधित लीव-ऐनकैशमैंट, ग्रैच्युटी व कम्युटेशन आदि की वकाया राशि के भुगतान पर केन्द्रित रहा।




इसके अलावा महंगाई भत्ता की देय 5 किस्तें लम्बित होने व जारी तीन किस्तों के एरियर का भुगतान न मिलने, लम्बित चिकित्सा बिलों का भुगतान न होने तथा प्रथम व द्वितीय श्रेणी के पेंशनर्ज़ को पेंशन संशोधन के एरियर का पूरा भुगतान न मिलने पर वक्ताओं ने सरकार के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए सरकार से लम्बित देनदारियों के भुगतान वारे शीघ्र आदेश जारी करने की मांग दोहराई गई।







कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा उठाए गए समस्त बिन्दुओं पर प्रदेश महासचिव व मुख्य संरक्षक व मुख्य संगठन सचिव ने प्रदेश इकाई द्वारा उठाए गए कदमों की विस्तृत जानकारी रखी । मुख्य संरक्षक द्वारा वताया गया कि प्रदेश संघर्ष समिति के गठन हेतु ज़िलों से पदाधिकारियों के नाम मांगे गए हैं और शीघ्र ही संघर्ष समिति के गठन को अन्तिम रूप दिया जाएगा।


प्रदेशाध्यक्ष के०सी०गौतम द्वारा पदाधिकारियों की टिप्पणियों के सम्बन्ध में कार्यकारिणी सदस्यों को जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि प्रदेश इकाई पेंशनरों की लम्बित मांगों के सम्बन्ध में निरन्तर सरकार से पत्राचार के माध्यम से मुद्दे उठाए जाते रहे और इस सम्बन्ध में संघ पदाधिकारी नई कार्यकारिणी के गठन के बाद एक वर्ष के अन्तराल में सात वार माननीय मुख्यमंत्री से मिलकर पेंशनरों की लम्बित वित्तीय देनदारियों वारे पेंशनरों का पक्ष रख चुके हैं जिसके परिणामस्वरूप अब तक 1 लाख 85 हज़ार से ज़्यादा पेंशनरों को पेंशन संशोधन एरियर का पूरा भुगतान सम्भव हो पाया है, जबकि प्रथम व द्वितीय श्रेणी पेंशनरों का लगभग 35% पेंशन एरियर का भुगतान शेष है। इसके अतिरिक्त जनवरी, 2016 से जनवरी, 2022 के दौरान सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी पेंशनरों को ग्रैच्युटी व लीब-एनकैशमैंट की अदायगी भी हो गई है, परन्तु अन्य श्रेणी के पेंशनरों को इसका भुगतान होना शेष है।




प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा समय-समय पर माननीय मुख्यमंत्री जी से भेंट कर पेंशनरों के लम्बित चिकित्सा बिलों के भुगतान हेतु 131 करोड़ का वज़ट मिला जिससे पेंशनरों को भुगतान हुआ।


प्रदेश पदाधिकारियों ने सरकार से महंगाई राहत की देय किस्तें, जारी तीन किस्तों का एरियर जारी करने हेतु सरकार से पत्राचार किया जा रहा है और इस सम्बन्ध में हाल ही में दिनांक 29 अगस्त, 2026 को संघ शिष्टमंडल माननीय मुख्यमंत्री से नादौन में मिला जिस पर माननीय मुख्यमंत्री ने दिवाली -करवाचौथ के आसपास महंगाई राहत जारी करने का आश्वासन दिया है। शिष्टमंडल ने चलने-फिरने में असमर्थ पेंशनरों को पुरानी पद्धति से जीवित प्रमाण पत्र देने का मुद्दा भी उठाया गया है।
प्रदेशाध्यक्ष ने यह भी जानकारी दी कि 8वें वेतन आयोग की टर्म ऑफ रैफरेंस में पेंशनरों को शामिल करने वारे भारत पेंशनर समाज, दिल्ली से उठाया था जिस उक्त संगठन ने मामला माननीय प्रधानमंत्री से उठाया है। उन्होंने सदस्यों को भरोसा दिलाया कि प्रदेश इकाई पेंशनरों की लम्बित मांगें पूरी करवाने हेतु सरकार से निरन्तर पैरवी जारी रखेगी।
वक्ताओं की टिप्पणियों के सम्बन्ध में वताया गया कि प्रदेश इकाई माननीय मुख्यमंत्री जी से सचिवालय में मिलने का समय पाने की प्रयास किया जाएगा और अगर समय न मिला तो दिवाली के उपरान्त पेंशनरों की लम्बित मांगों को पूरा करवाने हेतु रैली निकालने का कार्यक्रम तय किया जाएगा।
उक्त के अतिरिक्त बैठक में ओम राज कंवर, प्रशोत्तम दास शर्मा, शम्भू राम जसवाल, शिव कौड़ा, हुक्म चन्द शर्मा, देवराज पटियाल, रणजीत सिंह, गेम चन्द, रत्न डोगरा, देव राज शांडिल, वनारसी दास पटियाल, जय राम नायक, वेसर सिंह ठाकुर, अनिरूद्घ डोगरा, सुरेन्द्र परमार, फतेह सिंह, दिला राम, राम कुमार मक्खन, वली राम ठाकुर, वलदेव वर्मा, तोता राम जंजुआ, राज कुमार चौधरी, सुरेश कुमार, मंजीत अरोड़ा, सन्तोष वन्याल, राजिन्द्र कौशल, राम मुर्ति लट्ठ, राम पाल शर्मा, राम रत्न ठाकुर, रोशन लाल चौधरी, बालकृष्ण शर्मा, जैसी राम पुरी, जगदीश राम, जसवीर, ईश्वर दास, हेम सिंह, राज कुमार चौधरी, विजय कुमार, रामजी, नागेन्द्र, हरदेव, केहर सिंह, लवकेश कुमार, अशोक पटियाल, देव राज, धर्म चन्द, मदन लाल, राम सिंह, हरि सिंह, टेक चन्द चौहान, दीवान चंद, तारा चन्द, सीता सहित 60 पदाधिकारी / सदस्य शामिल रहे ।





