



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- DSSA हमीरपुर के द्वारा 28 सितम्बर से 29 सितम्बर तक जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन पी.एम.श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोटा में किया गया।


जिसमें द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर की लड़कियों ने एकांकी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। समूह नृत्य में और वाद्य यन्त्र में भी लड़कियों ने अच्छा प्रदर्शन किया।



इन सब विजयी बच्चों का चयन राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में हो गया है।






इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अरूण कुमार चौहान ने सभी विजेता छात्रों को हार्दिक बधाई दी और भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।













