



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- विश्व हृदय दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग, जिला हमीरपुर द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश कुमार फोतेदार की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को हृदय रोगों से बचाव तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करना रहा।



मुख्य चिकित्साधिकारी की अध्यक्षता में विश्व हृदय दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित







इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि स्वस्थ हृदय के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार, नियमित शारीरिक गतिविधि और तनावमुक्त जीवनशैली अपनाना जरूरी है।



उन्होंने लोगों से तंबाकू एवं धूम्रपान से दूर रहने तथा रक्तचाप, रक्त शर्करा एवं कोलेस्ट्रॉल की नियमित जांच करवाने का आह्वान किया।





जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आकृति ने बताया कि हृदय रोगों से बचाव के लिए समय रहते स्वास्थ्य जांच करवाना और अपनी दिनचर्या में स्वस्थ आदतों को शामिल करना बेहद जरूरी है।



उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और तंबाकू से दूरी बनाकर हृदय को स्वस्थ रखा जा सकता है।
उन्होंने लोगों से हृदय संबंधी किसी भी समस्या के लक्षणों को.नजरअंदाज न करने और समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नेहा पटियाल, डॉ. कंचन बाला, जन शिक्षा एवं संप्रेषण अधिकारी सुनील कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा हृदय रोगों के जोखिम कारकों, बचाव के उपायों तथा स्वस्थ जीवनशैली के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।





