DDU B.Ed. College के द्वितीय सेमेस्टर का शानदार परिणाम, विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  DDU B.Ed. College के B.Ed. द्वितीय सेमेस्टर का परिणाम घोषित हो गया है। कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है।

 

विशेष रूप से अधिकांश विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जो कॉलेज की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यार्थियों की मेहनत को दर्शाता है।

परिणाम में आकांक्षा ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। गौरव एवं नंदिनी ने 80-80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि काजल ने 79 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।

 

कॉलेज की प्रधानाचार्या ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, लगन तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

 

कॉलेज प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

 

DDU B.Ed. College परिवार के लिए यह गौरव का क्षण है।

[post-views]