



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- भोरंज विधानसभा क्षेत्र के मंडल समीरपुर अनुसूचित जाति मोर्चा की मासिक बैठक भुक्कड़ के साही गांव में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एससी मोर्चा के अध्यक्ष प्रकाश चंद ने की।


बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा मोर्चा को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।




बैठक में भोरंज की पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा कमलेश कुमारी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।







उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आपसी समन्वय से ही संभव है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निभाते हुए संगठन की गतिविधियों को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए।


कमलेश कुमारी ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।




इस अवसर पर एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजकुमार, एससी मोर्चा प्रवक्ता मदन, प्रधान संतोष, उपप्रधान मनोज, अनिल, विनोद सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।







