नादौन में ढह रहा भाजपा का किला

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- नादौन में भाजपा के किले में कांग्रेस की सेंधमारी लगातार जारी है। भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक आये दिन पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। या यूं कहें कि भाजपा का किला नादौन में ढहने की कगार पर है।

कार्यकर्ता और समर्थक लगातार पार्टी छोड़कर कांग्रेस में हो रहे शामिल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जी की नीतियों और विकास कार्यों से आमजन व भाजपाई खासा प्रभावित हैं। नादौन की जनता ने ठान लिया है कि वह मुख्यमंत्री के साथ चलेगी।

रविवार को इसी क्रम में कांगू निवासी कैप्टन अशोक कुमार, बरयाल निवासी

कैप्टन बलजीत सिंह, जीहण निवासी सूबेदार विपिन कुमार, चोड़ू निवासी

हवलदार शशि पाल, जीहण निवासी सूबेदार सुशील कुमार, जीहण निवासी

सूबेदार उपेंद्र सिंह, झरेड़ी निवासी ओमी चंद व अनूप कुमार, कांगू निवासी सतीश कुमार व गुरदीप सिंह और जीहण निवासी अंक​ज कुमार झरेड़ी के बूथ प्रभारी अजय ठाकुर व बीडीसी जगराज सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की नीतियों से आमजन प्रभावित

 

इन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह जी की मौजूदगी में ओक ओवर, शिमला में कांग्रेस का दामन थामा। सभी भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जी में अपनी आस्था जताई। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी की मजबूती व मुख्यमंत्री द्वारा किये जा रहे जनहित के कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे। मुख्यमंत्री ने इन्हें आश्वस्त किया कि कांग्रेस पार्टी में पूरा मान-सम्मान मिलेगा।

[post-views]