



हमीरपुर:- विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के अंतर्गत एचटी लाइन को बदलने के कार्य के चलते 7 अक्तूबर को लालड़ी, लाहड़, जसौर, बारल, दुगनेड़ी और आस-पास के क्षेत्रों में सुबह 9 से सायं 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

सहायक अभियंता सौरभ राय ने इस दौरान इन क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।






















