राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में हिम अकादमी के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

 हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  हिम अकादमी के लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण है कि विद्यालय के दो प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश वन विभाग के वन्यजीव प्रभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

 

कक्षा पाँचवीं की अनंता कौशल ने प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान, जबकि कक्षा बारहवीं की श्रेया शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

 

इस शानदार उपलब्धि के लिए हिमाचल प्रदेश वन विभाग द्वारा दोनों विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा प्रत्येक को ₹3,000 की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

 

 

यह चित्रकला प्रतियोगिता विद्यालय के ईको क्लब के अंतर्गत आयोजित गतिविधि के रूप में संपन्न हुई, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ वन्यजीवों एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

 

 

इस गतिविधि में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन जवाला प्रसाद, मिस प्रगति,तथा ईको क्लब प्रभारी नेहा शर्मा ने किया। विद्यालय प्रधानाचार्या इंजीनियर  नैना लखनपाल, अकादमिक प्रधानाचार्या डॉ. हिमांशु शर्मा और कोऑर्डिनेटर  मनीषा मरवाह ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया ।

 

 

इस सम्मान के लिए विद्यालय परिवार ने हिमाचल प्रदेश वन विभाग का आभार व्यक्त किया तथा विद्यार्थियों को निरंतर प्रोत्साहित करने के लिए सभी शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग की सराहना की।विद्यालय प्रबंधन ने दोनों विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

साथ ही, मार्गदर्शक शिक्षकों एवं ईको क्लब प्रभारी के प्रयासों की सराहना की। यह सफलता हिम अकादमी में रचनात्मकता, पर्यावरण संरक्षण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। दोनों विद्यार्थियों की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

 

[post-views]