एनएससीबीएम राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के पुस्तकालय में दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन

 

 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-   नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय, हमीरपुर के पुस्तकालय में दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता सिंह द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुस्तकें ज्ञान, विचार और व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से पुस्तकों का अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।

इस पुस्तक प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पठन-पाठन के प्रति रुचि बढ़ाना, पुस्तकालय में उपलब्ध समृद्ध संसाधनों से उन्हें परिचित करवाना तथा ज्ञान के प्रति जिज्ञासा और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना था।

 

प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों और विभागों से संबंधित पुस्तकों को प्रदर्शित किया गया, जिससे विद्यार्थियों को अपने पाठ्यक्रम के अतिरिक्त अन्य क्षेत्रों के ज्ञान से जुड़ने का अवसर मिला।

प्रदर्शनी के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न विषयों की पुस्तकों का अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां उन्हें नई जानकारियां प्राप्त करने और अध्ययन के प्रति प्रेरित करने में सहायक होती हैं।

कार्यक्रम के आयोजन में पुस्तकालय संयोजक डॉ. संजय कांगो, पुस्तकाध्यक्ष सुदेश ठाकुर, सहायक पुस्तकाध्यक्ष अंजू बाला तथा डॉ. समजीत ठाकुर, डॉ. राधा रमण, डॉ. पूनम, डॉ. विनोद ठाकुर, डॉ. संजय चौहान, डॉ. परवीन कुमार, डॉ. हरकमल स्वरूप शर्मा, डॉ. विनय कुमार एवं देवराज शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

प्राचार्या डॉ. संगीता सिंह एवं पुस्तकालय स्टाफ ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें नियमित रूप से पुस्तकें पढ़ने, ज्ञान अर्जित करने और जीवन में स्वाध्याय की आदत अपनाने के लिए प्रेरित किया।

 

[post-views]