बढेड़ा और सरेड़ी पंचायत में लोक कलाकारों ने बताई सरकारी योजनाएं

नादौन/हमीरपुर:- प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने और उन्हें नशे की समस्या के प्रति सचेत एवं जागरुक करने के लिए शनिवार को नादौन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बढेड़ा और ग्राम पंचायत सरेड़ी में प्रचार-प्रसार एवं जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

इन कार्यक्रमों के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध नटराज कला मंच के लोक कलाकारों ने लोकगीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

 

शनिवार सुबह ग्राम पंचायत बढेड़ा के गांव ढगो में आयोजित कार्यक्रम में इन लोक कलाकारों ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना, डॉ. वाईएस परमार शिक्षा ऋण योजना, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की 14 योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, विशेष आपदा राहत पैकेज और कई अन्य योजनाओं के बारे में बताया।

 

प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ इन लोक कलाकारों ने नशे की समस्या के प्रति भी लोेगों को सचेत किया तथा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा आरंभ किए गए चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान में सक्रिय योगदान देने की अपील भी की।

गांव ढगो के बाद इन लोक कलाकारों ने ग्राम पंचायत सरेड़ी के गांव सरेड़ी सिद्ध में भी प्रचार-प्रसार एवं जागरुकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

ढगो में आयोजित जागरुकता कार्यक्रम के दौरान पंचायत सदस्य निशा देवी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। जबकि, सरेड़ी सिद्ध में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत प्रधान तारा सिंह, पंचायत सदस्य और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

 

[post-views]