शिक्षा महाकुंभ 6.0 के अंतर्गत CSR एवं NGO कॉन्क्लेव आयोजित

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-   विद्या भारती के सहयोग से शिक्षा महाकुंभ 6.0 के अंतर्गत 10 अक्टूबर 2026 को CSR एवं NGO कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया।

 

शिक्षा महाकुंभ 6.0 का आयोजन NIT हमीरपुर, IIT मंडी, केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के सहयोग से विद्या भारती शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान के Department of Holistic Development द्वारा 9 से 11 अक्टूबर 2026 तक NIT हमीरपुर में आयोजित किया जा रहा है।

 

कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण, बाल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, वृद्धजनों की सहायता तथा मानसिक स्वास्थ्य में योग की भूमिका पर चर्चा की गई।

 

वक्ताओं ने सामाजिक विकास में NGO और कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के महत्व को रेखांकित किया।

 

साथ ही, सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न संस्थानों के बीच सहयोग, पारदर्शिता और जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।

 

इस कानक्लेव की समन्वयक प्रो. शशि पूनम ने बताया कि यह कॉन्क्लेव सामाजिक संगठनों के अनुभव साझा करने तथा समाज के समग्र विकास के लिए आपसी समन्वय को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही।

 

[post-views]