दो दिवसीय जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का शुभारंभ

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- जिला हमीरपुर में दो दिवसीय जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का शुभारंभ माननीय सुनील शर्मा बिट्टू , राजनीतिक सलाहकार, मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश, द्वारा किया गया। इस सम्मेलन में

जिला हमीरपुर के 572 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं, जो विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा, वैज्ञानिक सोच एवं नवाचार का प्रदर्शन करेंगे।

 

कार्यक्रम के दौरान जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने मुख्य अतिथि को शॉल, टोपी, गणेश आइकॉन एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, एस.डी. पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद ठाकुर एवं स्टाफ ने भी मुख्य अतिथि को माँ सरस्वती की प्रतिमा भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

इस दो दिवसीय जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में विद्यार्थियों के लिए छह विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इनमें साइंस सर्वे रिपोर्ट, साइंस क्विज, मैथमेटिक्स ओलंपियाड, साइंस मॉडल, साइंस स्किट तथा साइंस एक्टिविटी कॉर्नर शामिल हैं।

इस सम्मेलन का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना, रचनात्मकता एवं नवाचार को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें विज्ञान के प्रति जागरूक करना है। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और वैज्ञानिक विषयों की व्यावहारिक समझ विकसित करने का अवसर प्राप्त होगा।

जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, तार्किक क्षमता और अनुसंधान की भावना पैदा करता है। इस कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से अजय शर्मा एपीएमसी चेयरमैन, राजेश आनंद , देवीदास शहंशाह, राजेश शर्मा , नीरज ठाकुर , रजत राना व अश्विनी चंबियाल उपस्थित रहे।

[post-views]