



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला हमीरपुर के भोरंज मंडल की बैठक महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजना ठाकुर की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय बस्सी में संपन्न हुई।
इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी ,पूर्व विधायक कमलेश कुमारी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान उपस्थिति रही। महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंजना ठाकुर ने मुख्य अतिथि को पुष्प कुछ देखकर सम्मानित किया ।प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा वंदना योगी ने हमीरपुर लोकसभा के भोरंज विधानसभा में आज महिला मोर्चा संपर्क अभियान कार्यक्रम में सभी बहनों को संबोधित कीया एवम सभी बहनों के साथ आगामी लोकसभा चुनाव पर चर्चा एवं चुनाव की रणनीति बनाई गई।



हमीरपुर लोकसभा के लोकप्रिय प्रत्याशी अनुराग ठाकुर जी को इस चुनाव में भारी मत से विजय बनाकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया तथा इस दौरान पार्टी से जुड़े विषयों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पूर्व विधायक कमलेश कुमारी ने कहा कांग्रेस के गुंडाराज में देवभूमि की बहन-बेटियां असुरक्षित हैं ।कुछ दिन पहले सुलह विधानसभा क्षेत्र के नलोह से संबंध रखने वाली महिला का मर्डर हुआ और उसके बाद पालमपुर में दिनदहाड़े एक युवती पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बड़ा प्रश्न चिन्ह है दिनदहाड़े बेखौफ घूम रहे बदमाशों पर लगाम और कानून का राज लाने के लिए कांग्रेस की निकम्मी सरकार की विदाई जरूरी है। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान ने कहा कि मां भारती के वंदन में महिला मोर्चा कहां करेगी आराम ,लोक तंत्र के महा पर्व में तो क्षण क्षण कमल के फूल हेतु काम, मातृशक्ति के सहयोग से रहेगा हिमाचल में चार और देश में 400 का आंकड़ा पूरा करने का काम, विधानसभा उपचुनाव में भी मातृशक्ति तैयार है मतदान करने ,कमल फूल के नाम डबल इंजन से चलेगा प्रदेश में काम , इसलिए सभी महिला मोर्चा जिला हमीरपुर की बहने कर्तव्य को निभाते हुए एक जूटता से अपने-अपने बूथ स्तर पर डट जाएं। इस मौके पर भोरंज मंडल के मंडल अध्यक्ष अशोक ठाकुर, महामंत्री विपिन अग्निहोत्री ,भोरंज मंडल महिला मोर्चा की महामंत्री संता धीमान ,अंजू, पुष्पा ,मंजू ,अनीता, सोनिका ,सत्य रावत आदि महिला मोर्चा के पदाधिकारी व सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे




















Total Users : 125323
Total views : 189574