रंजीत राणा होंगे सुजानपुर में कांग्रेस के प्रत्याशी

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-  कांग्रेस ने हमीरपुर जिला के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे कैप्टन रणजीत सिंह राणा को पार्टी में शामिल कर सुजानपुर उपचुनाव से कांग्रेस का टिकट की आज कांग्रेस हाईकमान ने घोषणा कर दी है। सुजानपुर उपचुनाव में भाजपा द्वारा पूर्व विधायक राजेंद्र राणा को प्रत्याशी बनाया गया है और अब कांग्रेस द्वारा पूर्व में रहे भाजपा प्रत्याशी उनको अपना प्रत्याशी बनाया है।

उपचुनाव में कांग्रेस ने किया अपना प्रत्याशी घोषित

आपको बता दें कि प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट पर हुए चुनाव में कांग्रेस के छह विधायकों व तीन निर्दलीय विधायकों ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मत दिया था। इसके बाद ये सभी भाजपा में शामिल हो गए थे। कांग्रेस के इन पूर्व विधायकों को ही भाजपा ने उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया है। अब कांग्रेस भी भाजपा को उसी की भाषा में जवाब दे रही है।

 

 

सुजानपुर से पूर्व विधायक राजेंद्र राणा पिछले माह भाजपा में शामिल हुए। भाजपा ने उपचुनाव में उन्हें प्रत्याशी बनाया। कैप्टन रणजीत इससे नाराज थे और पार्टी के कार्यक्रमों से दूरी बना ली थी।

कैप्टन रणजीत पिछले विधानसभा चुनाव में राजेंद्र राणा से 399 मत से हारे थे। आप सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में राजेंद्र राणा और रणजीत राणा के बीच इस उप चुनाव का मुकाबला होगा। कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए तीन विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने सुजानपुर, कुटलैहड़ और गगरेट से अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं।