




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- ग्राम पंचायत जनहैंन में विधान सभा उपचुनाव व लोकसभा चुनावों के प्रचार के दौरान उप प्रधान ग्राम पंचायत जनैहन अशोक पटियाल की अध्यक्षता में तकरीबन 30 परिवारों ने कांग्रेस को छोड़कर इंद्र दत लखनपाल की उपस्थिति में भाजपा ज्वाइन की।जिसमे मुख्य रूप में बिमला देवी,कृष्ण चंद,बर्फी देवी,जगत राम,बतन चंद,कौशल्या देवी,बद्री नाथ,विनोद कुमार,अनुराधा,सुनीता देवी,हाकम चंद आदि ने भाजपा की जनहित की नीतियों की प्रशंसा करते हुए एवम इंद्र दत जी के नेतृत्व में आने वाले चुनावों में अनुराग ठाकुर एवम इंद्र दत लखनपाल जी को भारी बहुमत दिलाने का वायदा किया।


















