




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद अनुराग ठाकुर की अब तक की कोई विशेष उपलब्धि नहीं है, जिसके चलते चुनाव में जनता उन्हें करारा जवाब देगी। हमीरपुर में पत्रकारों से बातचीत में प्रेम कौशल ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को आडे हाथ लिया।



उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर चौथी बार के सांसद हैं तथा पांचवीं बार वोट मांगना शुरू कर दिए हैं। लेकिन वह जनता को अपनी एक भी उपलब्धि नहीं बता पाए हैं, जिससे उन्हें क्षेत्र की जनता को गुमराह करने का कोई लाभ नहीं है। उन्होंने कहा कि उना से हमीरपुर रेल लाइन बनाने का कई बार वायदा कर चुके हैं, अभी तक 1 इंच भी कार्य नहीं हो पाया है।







इसी तरह से उना में पीजीआई सैटलाइट टाउन व कई अन्य विकास कार्यों की घोषणा कर चुके हैं, लेकिन धरातल पर कोई भी कार्य नजर नहीं आता। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर का कार्य मात्र गांधी परिवार को गालियां निकालना है, जितनी ज्यादा गालियां अनुराग ठाकुर निकलते हैं उन्हें उतनी ही तरक्की मिलती है।




लेकिन जनता अब सब जान चुकी है कि आगामी चुनाव में लोकसभा की चारों तथा विधानसभा की सभी 6 सीटों पर कांग्रेस विजय पताका फहराएगी और विकास के कार्यों को पहले से अधिक गति मिलेगी।
कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार बेहतर कार्य कर रही है तथा इसके खिलाफ एक भी मुद्दा नहीं है। मुख्यमंत्री खुद प्रदेश की जनता के हितों की रक्षा करने वाले नेता हैं तथा कई गरीब कल्याणकारी योजनाएं वह लोगों को लेकर आए हैं। जिसका लाभ हर हर के लोग उठा रहे हैं ।


उन्हें कहा कि प्रदेश सरकार को कोई खतरा नहीं है तथा सभी सीटों पर विजय हासिल करेगी। भाजपा की हसरतों पर जल्द ही पानी फिरने वाला है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर मंत्री रहते हुए कोई बड़ा कार्य करवाने में नाकाम साबित हुए हैं।
कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा को हारने के लिए दिन-रात एक कर देंगे और सभी सीटों पर कांग्रेस की जीत होगी। उन्होंने कहा कांग्रेस ने चुनावों में ससक्त प्रत्याशी घोषित किए है तथा अन्य की सूची जल्द जारी कर दी जाएगी। वार्ता के दौरान जिला कांग्रेस के महासचिव राजेश पठानिया भी मौजूद रहे।




