




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- केंद्रीय मंत्री, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी ही भाजपा की गारंटी है। रविवार को भोरंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत संगरोह बूथ पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता भी भारी बहुमत के साथ मोदी को प्रदेश से 4 कमल सौंपने जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार ने देश के गरीब, किसान, महिला, युवा सहित हर वर्ग के लिए बहुत सारी योजनाओं का लाभ दिया है।
70 साल से ज्यादा के सभी बुजुर्गों को आयुष्मान योजना में लाने का है वायदा
अगले 5 वर्षों में भी भाजपा के संकल्प पत्र में सभी वर्गों के लिए अपना संकल्प जनता के समक्ष दिया गया है। उन्होंने कहा कि 70 साल से ऊपर का हर बुजुर्ग चाहे वो गरीब हो, मध्यम वर्ग का हो या फिर उच्च मध्यम वर्ग से ही क्यों न हो, उन्हें 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के दायरे को बढ़ाकर अन्नदाताओं को जरूरी कृषि इनपुट प्रदान करके पौष्टिक सब्जियों का उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन देंगे। साथ ही प्याज, टमाटर, आलू आदि जैसी आवश्यक सब्जियों के उत्पादन के लिए नए क्लस्टर स्थापित करेंगे।
इन क्लस्टर्स में भंडारण और वितरण की सुविधाएं भी प्रदान करेंगे। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि मुफ्त राशन की योजना आने वाले पांच साल तक जारी रहेगी। वर्ष 2020 से 80 करोड़ से अधिक परिवारों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। अगले पांच वर्षों तक पी.एम. गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मुफ्त राशन देना जारी रखेंगे।
बूथ जीतेंगे-चुनाव जीतेंगे, कमल खिलायेंगे और फिर मोदी को पीएम बनायेंगे
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का वादा किया है एवं एक करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाकर सशक्त किया है। अब तीन करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाएंगे।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार की हैट्रिक लगा तय है एवं देश की जनता भलीभांति जानती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश की बागडोर संभालने जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता अपने बौखलाहट छुपा नहीं पा रहे हैं जिस कारण वे मीडिया के माध्यम से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को अकसर बोखलाहट मे नीच टिप्पणी कर आपसी स्पर्धा मे लगे हुए हैं
लेकिन जनता सब जानती है एवं इसका जवाब वोट के माध्यम से पहले दो फेज़ मे दे चुकी है और आने वाले सभी फेज़ के चुनाव मे माकुल जवाब देगी। उन्होंने कहा कि आगामी 4 जून को देश में भाजपा की सरकार बनेगी एवं कांग्रेस को देश की जनता प्रत्येक बूथ से उपयुक्त जवाब देगी एवं आइना दिखाएगी।
केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी ने भोरंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ संगरोह पर जनसमूह को किया संबोधित
सम्बोधन के पश्चात बूथ अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग सिंह ठाकुर को उपस्थित अन्य पन्ना प्रमुखों संग पन्ना सौंपा। इस मौके पर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी व प्रदेश सचिव सुमित शर्मा, भोरंज भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक ठाकुर, भोरंज विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक कमलेश कुमारी एवं डॉ अनिल धीमान, जिला भाजपा महामंत्री राकेश ठाकुर, स्थानीय पंचायत प्रधान चंद्र मोहन, जिला भाजपा के प्रवक्ता चमन ठाकुर, सुरजीत ठाकुर, ग्राम केंद्र प्रमुख कैप्टन ध्यान सिंह इत्यादि सहित अन्य मंडल एवं जिला भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का स्थानीय जनता एवं भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत भी किया गया एवं संगरोह बूथ ढोल नगाड़ो की थाप पर “मोदी जी को जय श्री राम”, अबकी बार 400 पार” आदि नारों से गूंज उठा।
धर्मपुर पन्ना प्रमुख सम्मेलन में बोले अनुराग ठाकुर भाजपा सिर्फ़ एक राजनैतिक पार्टी नहीं बल्कि परिवार भी है। मुझे गर्व है कि मेरी पार्टी ज़िम्मेदार कार्यकर्ताओं की पार्टी है।
पन्ना प्रमुख भारतीय जनता पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण ईकाई है। आज अपने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के धर्मपुर विधानसभा के पन्ना प्रमुख के रूप में मैंने अपने बूथ अध्यक्ष से अपने बूथ की ज़िम्मेदारी ली और यहाँ से सर्वोच्च मतदान प्रतिशत का विश्वास दिलाया।
मेरा अपने सभी पन्ना प्रमुख साथियों से करबद्ध निवेदन है कि यह चुनाव देश के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है। पूर्व की भाँति फिर एक बार आप सभी पूरे मनोयोग से अपने पन्नों पर अंकित मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक लाने व भाजपा के पक्ष में मतदान करने की दिशा में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।


















