




ठियोग (शिमला) :- जिला के ठियोग उपमंडल के
क्यारटू में एक कार के खाई में गिर जाने से कार में चार युवकों में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हैं। जिनको अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।



पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कार क्यारटू से ठियोग के धर्मपुर की तरफ जा रही थी। इस दौरान क्यारटू के पास चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार गहरी खाई में जा गिरी।





पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार सवारों को खाई से बाहर निकाला। जिनमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय अंकुश पुत्र योगिंदर सिंह निवासी क्यारटू व 23 वर्षीय अभिषेक पुत्र राजू निवासी धर्मपुर के शिमला के तौर पर हुई है।


जबकि घायलों में ललित और दलीप शामिल हैं। जिन्हें ठियोग अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें आईजीएमसी रैफर कर दिया।


ठियोग के डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। दो घायलों की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने मामला दर्ज करके हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।







