जलशक्ति विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे चालक को सम्मानित किया

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-   चालक परिचालक महासंघ की हमीरपुर जिला इकाई ने इसी माह की 30 तारीख को रिटायर होने जा रहे जलशक्ति विभाग के चालक बली मोहम्मद को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

महासंघ के जिला अध्यक्ष विजय रमन, मुख्य सलाहकार अशोक कुमार, संयुक्त सचिव शिवजी कुमार, आडिटर नरेंद्र कुमार, अन्य पदाधिकारियों राजेंद्र कुमार, जीवन लाल, इंद्रजीत सिंह और अन्य चालकों ने बली मोहम्मद को सम्मानित किया।

 

इस अवसर पर उन्होंने बली मोहम्मद की सेवाओं की सराहना की तथा उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।

[post-views]