



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकास नगर में बाल दिवस के उपलक्ष्य में कक्षा पहली एवं दूसरी के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


यह संपूर्ण कार्यक्रम बच्चों को समर्पित रहा, जिसमें नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यालय की मुख्याध्यापिका कंचन लखनपाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।




कार्यक्रम का आयोजन शिक्षिकाओं सुमन, पूनम तथा अनुकूल सर के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट से हुआ।







इसके पश्चात कक्षा दूसरी के विद्यार्थियों ने रंगारंग लेज़ियम ड्रिल प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर कक्षा पहली एवं दूसरी के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों एवं दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।




इनमें लेमन एंड स्पून रेस तथा बैलेंस रनिंग रेस जैसी रोचक प्रतियोगिताएँ विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ इन गतिविधियों में भाग लिया और खूब आनंद उठाया।






इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में सहयोग, सामूहिक भावना, तालमेल, आत्मविश्वास एवं खेल भावना जैसे गुणों को प्रोत्साहित किया गया।



कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को आनंदमय वातावरण प्रदान करना तथा उनके विशेष दिन को यादगार बनाना था। अंत में यह आयोजन बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उनके मन में खूबसूरत यादें छोड़ते हुए हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।








































