बढ़नी के आदर्श शर्मा ने पैरा सपोर्ट खेलों में शॉट पुट में गोल्ड मेडल और 400 मीटर दौड़ में ब्राउन मेडल जीता

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  जिला हमीरपुर के अनु सिंथेटिक ट्रैक में हुई 10 वी सीनियर और जूनियर हिमाचल पैरा सपोर्ट चैंपियन में 15 नवंबर रविवार को उप मंडल बड़सर गांव बढ़नी ग्राम पंचायत बलिया के आदर्श शर्मा ने शॉट पुट में गोल्ड मेडल और 400 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान ब्राउन मेडल हासिल करके हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया।

 

आगे होने वाली पैरा ओलंपिक खेलों में राष्ट्रीय स्तर भाग लेगा । आदर्श शर्मा पंडित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय शिमला से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।आदर्श पहले भी कई खेलों में और पेंटिंग प्रतियोगिता में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भाग ले चुके हैं । और कई इनाम जीत चुके हैं।

 

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक महोदय श्री बलवीर सिंह ठाकुर जी और हिमाचल के अध्यक्ष ओंकार सिंह जी ने आदर्श शर्मा को मेडल पहना कर सम्मानित किया।

इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश के पैरा सपोर्ट संगठन के अध्यक्ष ललित ठाकुर जी और हमीरपुर के पैरा सपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रविकांत शर्मा जी सफल डोगरा जी व अनिल जी व्हीलचेयर संगठन के संस्थापक राजन वर्मा जी और और पहचान संस्था के संस्थापक चेतना जी व कोषाध्यक्ष सुनीता जी मीडिया प्रभारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

सभी बच्चों को मुख्य अतिथि ने खेलों के प्रति ज्यादा से ज्यादा आगे आने को कहा। ताकि नशे की चपेट से बच सके।

अगर दिव्यांग खिलाड़ियों को सरकार की तरफ से उचित अवसर और प्रोत्साहन मिले। और कोचिंग का प्रबंध करें तो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल लाकर प्रदेश में अपनी पहचान बना सकते हैं।

[post-views]