पारुल विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के छात्रों के लिए स्पेशल डोमिसिलर स्कॉलरशिप लॉंच कर रही

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-   विधानसभा हमीरपुर के एक निजी होटल में आज सोमवार को पारुल विश्वविद्यालय के नोर्थ जोन के हैड देविंद्र ठुकराल व हिमाचल हैड सुभाष चंदेल ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि पारुल विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के छात्रों के लिए स्पेशल डोमिसिलर स्कालरशिप लॉंच कर रही है। यह स्कालरशिप उन बच्चों के लिए है जो हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी हैं और जिन्होंंने अपनी दसवीं और बारहवीं की पढ़ाई यहीं से की हो।

 

पारुल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश के छात्रों के लिए 25 परसेंट स्कॉलरशिप चारों के चारों साल देगी। पारुल यूनिवर्सिटी नॉर्थ जॉन के हेड  देविंद्र ठुकराल ने बताया कि पारुल यूनिवर्सिटी 1991 से है और इसमें 400 प्लस कोर्स करवाए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि गुजरात की शिक्षा में 1993 से अग्रसर रहा है जिसमें 2009 तक संस्थान और उसके बाद विश्वविद्यालय और यह एनएसीसी ए++ मानक प्राप्त करने वाला सबसे युवा निजी विश्वविद्यालय रहा है। उ

 

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने शैक्षिक उच्च गुणवत्ता और समुदाय विकास की अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के लिए डोमिसिलर छात्रवृत्ति का शुभारंभ किया है। वडोदरा में भव्य 150- एकड़ पर फैले कैँपस और गुजरात के पहले आर्थिक दृष्टि से आत्मनिर्भर विश्वविद्यालय और राज्य की पहली फॅब – लॅब बनने के साथ अग्रसर रहने वाला पारूल विश्वविद्यालय नावीन्यपूर्णता का प्रतिक जैसे बन गया है।

 

उन्होंने कहा कि इसमें विभिन्न पृष्ठभूमि से आने वाले 50,000 से अधिक छात्र हैं तथा इसमें 70 देशों के 3,000 अन्तरराष्ट्रीय छात्र हैं। अपने उद्यमी सोच के लिए प्रसिद्ध यह विश्वविद्यालय भारत के सबसे अधिक नावीन्यपूर्णता होने वाले टॉप 50 संस्थाओं में शुमार है।

इसके व्यापक शैक्षिक कार्यक्रमों में 450+ से अधिक कार्यक्र म उपलब्ध किए जाते हैं। साथ ही विश्वस्तरीय सुविधाएं और प्रगतीशील संस्कृति होने वाले इस विश्वविद्यालय में वैश्विक सांस्कृतिक महोत्सव धूम समेत कई उत्साह भरे महोत्सवों का आयोजन किया जाता है।

[post-views]