



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की जिला नियंत्रक आंचल कुमारी ने बताया कि राशन वितरण से संबंधित सॉफटवेयर में अपडेशन की प्रक्रिया शुरू की गई है।

इसलिए, नए राशन कार्ड बनाने या राशन कार्डों में नए नाम शामिल करने अथवा हटाने का कार्य कुछ दिनों के लिए बंद रहेगा। लेकिन, इससे उचित मूल्य की दुकानों में राशन के वितरण की प्रक्रिया प्रभावित नहीं होगी।



जिला नियंत्रक ने बताया कि उचित मूल्य की दुकानों में राशन का वितरण 25 नवंबर के बाद भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जिला के उपभोक्ता 25 नवंबर के बाद भी उचित मूल्य की दुकानों से राशन ले सकते हैं।

























































