पार्वती अस्पताल दिम्मी में नेफ्रोलॉजिस्ट की सेवाएं – डाक्टर लतिका भल्ला बच्चों का जांचेंगे स्वास्थ्य

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-   जिला के पार्वती अस्पताल दिम्मी में चीफ नेफ्रोलॉजिस्ट सर गंगा राम अस्पताल दिल्ली डाक्टर (प्रोफेसर) एके भल्ला ओपीडी में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। तीन मई, 2024 को सुबह 10 से लेकर दोपहर बाद 2 बजे तक ओपीडी में किडनी मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे। डॉक्टर एके भल्ला पदम श्री से सम्मानित हैं तथा उन्हें किडनी रोगों के उपचार में महारत हासिल है।
किडनी मरीज निर्धारित तिथि और समय अनुसार ओपीडी में पहुंचकर अपना उपचार करवा सकते हैं। इसके साथ ही बच्चों के रोगों की विशेषज्ञ डॉक्टर लतिका भल्ला तीन मई को न्यू इरा
सीनियर सेकेंडरी स्कूल परोल में ओपीडी लगाएंगी। डॉक्टर लतिका भल्ला सीनियर कंसलटेंट पीडियाट्रिक्स हैं तथा सर गंगा राम अस्पताल दिल्ली में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं। ओपीडी का समय 10 बजे सुबह से लेकर 2 बजे दोपहर तक रहेगा। बता दें कि पार्वती अस्पताल दिम्मी में हड्डी रोगों के विशेषज्ञ भी महीने में एक बार ऑपरेशन करने तथा ओपीडी
लगाने के लिए पहुंचते हैं।
 इस अस्पताल में पूर्व सैनिकों को ईसीएचएस के माध्यम से उपचार की सुविधा प्रदान की जाती है। इसके साथ ही यहां पर हिमकेयर और आयुष्मान योजना के तहत भी मरीज का इलाज किया जाता है। इसके साथ ही बच्चों के रोगों की विशेषज्ञ डॉक्टर लतिका भल्ला तीन मई को न्यू इरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल परोल में ओपीडी लगाएंगी।
[post-views]