



हमीरपुर/विवेकानंदु वशिष्ठ :- शुभ प्रभात हेल्थ क्लब हमीरपुर का दल मंडी और कुल्लू जिलों के दो दिवसीय भ्रमण पर शनिवार सुबह रवाना हो गया। जिसे क्लब के अध्यक्ष आरएल भारद्वाज व हकीम प्रीतम चंद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
क्लब के सदस्य हर साल भिविन्न जिलों के रमणीक स्थलों का भ्रमण करते हैं। क्लब के महासचिव किशोर शर्मा व प्रेस सचिव रविंद्र ठाकुर ने बताया कि दल में लगभग तीन दर्जन लोग भ्रमण पर गए है। शनिवार को दल ने आईआईटी मंडी, पराशर लेक सहित अन्य स्थानों का भ्रमण किया। रविवार को दल के सदस्य कुल्लू जिले में भ्रमण करेगा।


इस दौरान क्लब के सदस्य लोगों को उठो जागो और सैर करो, स्वच्छता संदेश, रक्तदान महादान सहित कई अन्य जागरूकता कार्यक्रम की लोगों को जानकारी भी प्रदान करते हैं। जिससे समाज सामाजिक कार्यों की ओर भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें।



Post Views: 216

















Total Users : 126576
Total views : 191465