




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाने वाली देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट- अंडर ग्रेजुएट यानी नीट-यूजी (NEET UG 2023) का आयोजन 5 मई, रविवार को दोपहर दो से शाम 5:20 बजे के बीच हुआ ।




City coordinator व डी. ए. वी पब्लिक स्कूल हमीरपुर के प्रधानाचार्य श विश्वास शर्मा ने बताया कि हमीरपुर जिले के 6 सेंटरों DAVPUBLICSCHOOLHAMIRPUR, Tr. DAV PUBLIC SCHOOL KANGOO , SEVEN STAR SCHOOL BANI, JNV DUNGRIN , SD PUBLIC SCHOOL व HAMIRPUR PUBLIC SCHOOL में परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें 3076 परीक्षार्थियों का पंजीकरण हुआ था।








डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल हमीरपुर मे 556 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था इसमें से 544 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए , टीआर डीएवी कांगू मे 720 मे से 698 हमीरपुर पब्लिक स्कूल हमीरपुर मे 480 से 465 सेवन स्टॉर सीनियर सैकंडरी स्कूल बनी मे 480 मे से 471, S.D.पब्लिक स्कूल हमीरपुर मे 480 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था इसमें से 472 तथा जे एन वी डुंगरी में 352 अभ्यर्थियों मे से परीक्षा में शामिल हुए ।





डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल हमीरपुर के प्रधानाचार्य व सिटी कोआर्डिनेटर विश्वास शर्मा ने बताया कि
परीक्षा दिन आज जिलेभर भर के 6 विद्यालयों मे निर्धारित नियमों के अनुसार शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई । परीक्षा केंद्रों में सुरक्षित वातावरण की सम्पूर्ण व्यवस्था थी। उन्होंने उपायुक्त व superintendent पुलिस एवं पुलिस विभाग का इस अवसर पर विशेष आभार व्यक्त किया । सभी परिक्षा केंद्रों के HEADS, Observers evm invigilators का धन्यवाद व्यक्त किया।





