



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर के उपाध्यक्ष अभयवीर लवली ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कांग्रेस पर कड़ा हमला बोलै है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की उपलबलब्धियों पर प्रशन उठाने से पहले भाजपा के लोगों के साथ लोकसभा भ्रमण पर चलना चाहिए।
अभय ने कहा कि यदि कांग्रेस के लोग हमारे साथ चलेंगे तो हम उन्हें दिखाएंगे कि हमीरपुर संसदीय में NIT, IIIT, PGI सेटेलाइट सेंटर, AIIMS, सेंट्रल यूनिवर्सिटी, टेक्निकल यूनिवर्सिटी और हाइड्रो इंजीनियरिंग जैसे प्रतिष्ठित संसथान कहाँ-कहाँ पर हैं।
इसके अलावा जिला हमीरपुर में खेलों का स्पोर्ट्स अथॉरिटी एक्सीलेंस सेंटर का भवन एक सौ सत्तानवे करोड़ की लागत से अनुराग ठाकुर द्वारा बनवाया जा रहा है। साथ ही अनुराग ठाकुर ने युवाओं को नशे की लत से दूर रखने के लिए अपने संसदीय क्षेत्र की पंचायतों में जिम और खेल मैदान दिए। उन्होंने खेल महाकुम्भ जैसे महत्वाकांक्षी प्रतियोगितओं को बढ़ावा दिया जिसमें पचास हज़ार से अधिक युवाओं ने अपनी खेल प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया।
अभय ने कांग्रेस से सवाल पूछा कि महिलाओं को 1500 रूपए देने का झूठा लालच दे रही है, जबकि अनुराग ठाकुर ने अपने जिला की 1500 महिलाओं को स्किल डेवलपमेंट के तहत इतना आत्मनिर्भर बनाया है कि वे अपनी पंचायत में कम से कम 15 महिलाओं को रोजगार दे सकती हैं।
उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस के लोग अनुराग ठाकुर की उपलब्धियों को गिनने लगेंगे तो चुनावों का समय भी बीत जायेगा और उपलब्धियां ख़तम नहीं होंगी। इसलिए कांग्रेस के लोग सोच समझ कर ही बयानबाजी करें।
Post Views: 152



















Total Users : 125182
Total views : 189357