




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- बड़सर विधानसभा उपचुनाव के भाजपा के प्रत्याशी इंद्र दत्त लखनपाल ने गांव स्तर पर नुक्कड़ सभाओं में भकरेरी एवम बनी पंचायत में आज , बनी, मंगरोली, कारवीं , बग्गी, मंगतेहरी, कौवा , चकमोह विभिन्न गांवों पर आयोजित की गई ।

उन्होंने जनता को संबोधन में बताया कि जब भी कांग्रेस के कार्यकर्ता आपसे वोट मांगने आएं तो उनसे सवाल जरूर पूछें कि उन्होंने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता क्यों अस्वीकार किया।

उनसे ये भी पूछें कि आखिर कर्नाटक में मुख्यमंत्री क्यों कहते है कि वह 98% हिंदुओं को हराकर आए हैं।

उनसे ये भी पहुंचे कि हमीरपुर से चंडीगढ़ वाया बड़सर होके दिल्ली जाने वाले रूट क्यों बंद किए । सभाओं में सभी बूथों के अध्यक्ष एवम सदस्य शामिल रहे।



















