जनता ही नहीं, अपितु अपने ही नेताओं का विश्वास हार चुकी है कांग्रेस पार्टी व सरकार : नरेंद्र अत्री

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- प्रदेश भाजपा सचिव नरेंद्र अत्री ने मंगलवार को यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि कांग्रेस पार्टी एवं कांग्रेस की सरकार न केवल जनता के बीच में अपितु अपने नेताओं के बीच में भी विश्वास हो चुकी है।

प्रदेश भाजपा सचिव नरेंद्र अत्री ने केंद्रीयमंत्री अनुरागठाकुर एवं भाजपा की जीत पर जताया भरोसा

इसका प्रमाण उस समय पूरे देश व प्रदेश देख चुका है जब कांग्रेस नेताओं ने ही अपनी सरकार पर आरोप लगाए कि सरकार अपने वायदों को पूरा करने में असफल रही है व जनता का बहुमूल्य विश्वास खो चुकी है। वहीं लोकसभा चुनाव एवं प्रदेश के उप चुनाव की बात हो तो कांग्रेस मात्र औपचारिकता पूरी करने जा रही है, क्योंकि देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है, यह सभी भलीभांति जानते हैं। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर से इन लोकसभा चुनाव के साथ जो विधानसभा के उपचुनाव प्रदेश में होने जा रहे हैं उसमें बीजेपी बड़े मार्जन के साथ जीतेगी एवं आने वाले समय में हम आशा रख सकते हैं कि डबल इंजन की सरकार दोबारा से चलेगी।

उन्होंने कहा कि विजय संकल्प यात्रा के सफल आयोजन के उपरांत केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी श्री अनुराग ठाकुर जी ने अपना नामांकन पत्र गत दिनों भरा है जिसके उपरांत सभी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ बूथ स्तर पर जनता के बीच में जा रहे हैं। इसी बीच बैठकों का दौर भी चल रहा है। चाहे महिला मोर्चा हो, युवा मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, किसान मोर्चा सहित विभिन्न प्रकोष्ठों की बैठकें की जा रही हैं। नरेंद्र अत्री ने कहा कि इसका उद्देश्य साफ है कि भाजपा अपनी कार्यशैली में और पैनापन लाते हुए सुनिश्चित करने जा रही है कि जो 5 लाख पार का नारा अबकी बार दिया गया है, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर पिछली बार की तुलना में और अधिक मतों से जीतें एवं देश में भाजपा की सरकार बनाएं। इसे सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता बैठकों में प्रण लेने के उपरांत अपने-अपने क्षेत्र में कार्यरत हो चुके हैं।

[post-views]