




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- विज्ञान संकाय में सुहानी (438) अंक लेकर प्रथम ,मीनाक्षी (431) द्वितीय, मन्नत (418) तृतीया स्थान पर रही। वाणिज्य संकाय में पायल (430) प्रथम ,नीतू (410) द्वितीय, साहिल (377) तृतीया स्थान पर रहे और कला संकाय में मनीषा कुमारी (473) प्रथम, विपुल कौशल(464) द्वितीय और कशिश (460) तृतीय स्थान पर रही। विद्यालय की कक्षा दसवीं का बोर्ड परिणाम भी बहुत अच्छा रहा।








कक्षा दसवीं में कनिका राणा ने 682 अंक लेकर प्रथम ,अंशिका ने 678 अंक लेकर द्वितीय और प्रियंका ने 677 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या राजरानी और समस्त स्टाफ ने बच्चों को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी । प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यालय के लिए गौरव की बात है कि विद्यालय के दसवीं कक्षा के 15 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए हैं।












