



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के मंडल हमीरपुर के महिला मोर्चा ने शनिवार को बाजार में महाजनसंपर्क अभियान के तहत बाज़ार में सभी दुकानदारों से मुलाकात की और सभी को अनुराग ठाकुर और मोदी जी की उपलब्धियां के बारे में बताया एवं सभी से भाजपा को वोट करने की विनम्र अपील की।
इस मौके पर प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा बंदना योगी , जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा अर्चना चौहान, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्षा कांता शर्मा, राजकुमारी, नीना, सुमन कपिल, माया शर्मा व महिला मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहीं ।
इस मौके पर वंदना योगी ने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व चला हुआ है और इस महापर्व में सभी देश के विकास व सुरक्षा के लिए भाजपा के पक्ष में भारी संख्या में मतदान कर इस यज्ञ में आहुति देंगे। यहां से भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को पांच लाख से अधिक मतों से विजयी बनाकर प्रधानमंत्री मोदी के पास केंद्र में भेजेंगे। अनुराग ठाकुर ने अपने कार्यकाल में अभूतपूर्व कार्य हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए किया है। उन्होंने कहा कि अब बारह दिन शेष बचे हैं। सभी कार्यकर्ता पार्टी के लिए यह 12 दिन पूरी तरह से दें। परिणामस्वरूप भाजपा रिकॉर्डतोड़ मतों से विजय प्राप्त करेगी। आज देश में वह व्यक्ति प्रधानसेवक है जिसने अपने कार्यकाल में बिना किसी छुट्टी के समर्पित भाव से सेवा की है। ऐसे व्यक्तित्व के कर कमलों से देश में बीते दस सालों में अभूतपूर्व विकास हुआ है और देश का परचम पूरे विश्व में लहराया है।
देश की आंतरिक सुरक्षा मजबूत हुई है।
हमारे सांसद अनुराग ठाकुर की देन फोरलेन, एम्स, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज, तकनीकी विश्वविद्यालय सहित अनेकों परियोजनाएँ हैं। इस बार अनुराग ठाकुर जब भारी मतों से विजय प्राप्त कर केंद्र में जाएंगे तब और परियोजनाएँ प्रदेश के लिए लाएंगे। केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों को लोग भलीभांति जानते हैं और सभी लोगों को पता है कि इस बार भी चार सौ से अधिक सीटें भाजपा की झोली में आएंगी और देश का नेतृत्व एक बार पुनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत हाथों में आएगा व देश विकसित भारत की ओर अग्रसर होगा।
उन्होंने आह्वान किया कि जो लोग कांग्रेस को वोट डालते हैं वह भी यह सोचें की यह एक वोट देश के विकास, सुरक्षा और धर्म व संस्कृति को बचाने के लिए डाला जाएगा।इसलिए अपना वोट कॉंग्रेस को देकर वोट खराब न करें व भाजपा को वोट देकर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की सीट भारी मतों के साथ मोदी की झोली में डालें।
उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस की झूठी गारंटियों के झाँसे में ना आएँ। चुनावी समय में कांग्रेस झूटी गारंटियां देती है लेकिन धरातल पर पूरा नहीं करती है।
न तो पंद्रह सौ रुपये महिलाओं को मिलेंगे, न तीन सौ यूनिट बिजली फ्री हुई, न दो रुपये किलो गोबर बिका और न ही युवाओं को रोजगार मिला। उन्होंने कहा कि प्रदेश व देश हित में सभी भाजपा के पक्ष में मतदान करें और लोकतंत्र के इस महायज्ञ में भारी मतदान कर आहुति डालकर देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत हाथों में दें।
Post Views: 215



















Total Users : 125848
Total views : 190414