सठवीं स्कूल में बेस्ट से वैसट मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-   राजकीय उच्च पाठशाला सठवीं में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध , जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण ,इलेक्ट्रॉनिक कचरा प्रबंधन पर जागरूकता अभियान व वेस्ट मटीरियल से तैयार साइंस मॉडल पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया ।

 

 

इस प्रदर्शनी में स्कूल के बच्चों ,अध्यापकों, अभिभावकों, पंचायत प्रतिनिधियों व स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भाग लिया। जागरूकता शिविर में विषय विशेषज्ञ के रूप में लुदर दत्त ने सभी उपस्थित सदस्यों को कचरे से होने वाली बीमारियों व कचरा प्रबंधन पर जानकारी दी।इस प्रदर्शनी में जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने इको क्लब से संबंधित स्कूलों में करवाए जाने वाले सभी कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध कराई ।

 

 

स्कूल मुख्याध्यापक मनोज शर्मा ने इको क्लब प्रभारी नवनीत जसवाल , शिक्षक जगजीत कुमार , स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान सहित प्रदर्शनी में उपस्थित सभी सदस्यों का सफल आयोजन के लिए धन्यवाद किया। कार्यक्रम के समापन पर जिला विज्ञान पर्यवेक्षक ने सभी प्रतिभागियों को मोमेंटो व सर्टिफिकेट भी वांटे।

[post-views]