



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा के चुनाव होने जा रहे हैं , चुनावो में शत प्रतिशत मतदान हो इसके लिए खेलो भारत द्वारा हमीरपुर में “रन फ़ॉर वोट” मैराथन का 28 मई को आयोजन किया जा रहा है।
खेलो भारत हमीरपुर जिला 28 मई को आयोजित करेगा मैराथन


भारत में लोकसभा के चुनाव हो रहे हैं हाल ही में 6 चरणों के चुनाव पूरे देश भर में संपन्न हो चुके हैं ऐसे में 1 जून को सातवें चरण के चुनाव संपन्न होने जा रहे हैं इसी सातवें चरण में हिमाचल प्रदेश में भी लोकसभा के चुनाव होने हैं। हिमाचल प्रदेश में शत प्रतिशत चुनाव हो इसके लिए खेलो भारत हमीरपुर जिला द्वारा 28 में मंगलवार को “रन फ़ॉर वोट” मैराथन का आयोजन किया जा रहा है ।



मैराथन सुबह 8:00 बजे से शुरू होगी जिसका प्रारंभ स्थान हमीरपुर का अनु ट्रैक रहेगा । अनु ट्रैक से या मैराथन शुरू होते हुए शिव चौक गांधी चौक तत्पश्चात नादौन चौक से होते हुए गौतम कॉलेज में समाप्त होगी।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अरुण कुमार धूमल विशिष्ट अतिथि के रूप में गौरव अत्री उपस्थित होंगे।

मैराथन में छात्र व छात्राओं के लिए दो अलग पुरस्कार नगद राशि एवं मोमेंटो प्रदान किया जाएगा प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी छात्र/छात्रा को ₹2100 द्वितीय स्थान हासिल करने वाले को ₹1100 तृतीय स्थान पर ₹700 की नगद राशि तथा सभी विजेताओं को मोमेंटो के साथ सम्मानित किया जाएगा।
हमीरपुर जिला संयोजक आशुतोष शर्मा ने कहा है कि शत प्रतिशत मतदान हो इसके लिए खेलो भारत इस दौड़ का आयोजन कर रहा है, तथा इसमें प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान हासिल करने वाले छात्र व छात्राओं दोनों को ही अलग-अलग पुरस्कार जिसमें नगद राशि एवं मोमेंटो प्रदान की जाएगी।
उन्होंने हमीरपुर जिला के सभी युवाओं से आवाहन किया है कि वह इस प्रतियोगिता में भाग लेकर शत प्रतिशत मतदान के इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
















Total Users : 125168
Total views : 189342