आईटीआई लोहारी में बच्चों को किया तंबाकू से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक।

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- विश्व तंबाकू निषेध दिवस का आयोजन आज ज्योत्सना आईटीआई लोहारी खंड टोनी देवी में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अवनीत शर्मा के निर्देशानुसार मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आईटीआई के प्रिंसिपल सुनील डोगरा द्वारा की गई।

इस मौके पर खंड स्वास्थ्य शिक्षक कमल मनकोटिया ने बताया कि प्रति वर्ष यह दिन 31 मई को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य यह है कि लोगों को धूम्रपान अथवा तंबाकू के उपयोग से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करना है। स्वास्थ्य शिक्षक ने बताया कि धूम्रपान का सिर्फ शरीर पर ही नहीं बल्कि इस मानसिक स्वास्थ्य पर भी प्रभाव होता है। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष पूरी दुनिया में 80 लाख लोगों की तंबाकू के सेवन से मृत्यु होती है।

 

वर्ष 2024 तंबाकू निषेध दिवस की थी” बच्चों को तंबाकू उद्योग के हस्ताक्षेप से बचाना है”। भारतवर्ष में धूम्रपान रहित तंबाकू का सेवन मुंह के कैंसर का प्रमुख कारण है। तंबाकू के दुष्प्रभाव में बताया कि इसमें फेफड़ों के कैंसर, हृदय रोग ,क्रोनिक ब्रोंकाइटिस कैंसर और अन्य श्वसन संकट गैस्ट्रिक अल्सर इत्यादि हैं। इसके साथ-साथ मसूड़े की बीमारी दांतों का नुकसान बढ़ जाता है ।

 

व्यक्ति की शरीर की प्रतीक्षा प्रणाली का कार्य काम हो जाता है । इसमें टाइप 2 मधुमेह का खतरा भी हो जाता है। महिलाओं में इसमें गर्भावस्था संबंधी जटिलताएं भी होती हैं। जिसमें बच्चों के जन्म के समय बच्चे का वजन कम होना बार-बार गर्भपात होना, समय से पहले बच्चे का जन्म होना, मृत जन्म और नवजात मृत्यु की घटनाओं में वृद्धि होती है। फेफड़ों के कैंसर से होने वाली लगभग 80% मोते धूम्रपान के कारण ही होती हैं।

 

 

इस मौके पर उपस्थित सभी छात्र एवं छात्राओं को मुंह की स्वच्छता एवं और ओरल एग्जामिनेशन के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान पोस्टर मेकिंग तथा भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शिवांगी जेबीटी प्रशिक्षु द्वितीय स्थान पर प्रियंका जेबीटी प्रशिक्षु तथा तृतीय स्थान पर अमिता जेबेटी प्रशिक्षु रहे।

 

 

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में लगभग 35 बच्चों ने भाग लिया जिसमें रंजन जेबीटी प्रशिक्षु प्रथम स्थान पर शिवानी जेबीटी प्रशिक्षु द्वितीय स्थान पर तथा दीपक आईटीआई पर प्रशिक्षु तृतीय स्थान पर रहे।

 

इस मौके पर प्रिंसिपल ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का धन्यवाद किया तथा भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों के आयोजन के लिए अनुरोध किया। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इस मौके पर राजकुमार स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सुरेखा स्वास्थ्य कार्यकर्ता अमित शर्मा पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता तथा दीक्षा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे।

[post-views]