




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- स्पेशल ओलंपिक भारत हिमाचल प्रदेश की तरफ से पहचान परिसर में दिव्यांग बच्चों के लिए मैडिकल कैंप आयोजित किया गया जिसमें डॉ राधाकृष्णन मैडिकल कॉलेज हमीरपुर से डाक्टरों की टीम अलग-अलग विभागों से बच्चों की पूरी शारीरिक जांच के लिए बुलाई गई । जिसमें Dentist Dr.Anupriya Sharma और Dr
Sharmila Debaramma , Eyes specialist dr. Shruti Anand , ENT Dr. Abhishek , Pediatrics Dr Parvinder Singh , Orthopedic Dr Somesh Gupta और मानसिक मनोचिकित्सक डॉक्टरों की पूरी टीम ने दिव्यांग बच्चों की शारीरिक जांच की और बच्चों को और उनके अभिभावकों को स्वस्थ रहने से संबंधित जानकारी दी।








पहचान संस्था की अध्यक्षा चेतना शर्मा ने बताया कि


शारीरिक फिटनेस स्पेशल ओलंपिक भारत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है


Healthy Athletes यानि स्वस्थ एथलीट कैंप का उद्देश्य स्पेशल ओलंपिक एथलीटों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है और बौद्धिक विकलांगता बाले बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति का मूल्यांकन करना है । जिससे बच्चों को स्वस्थ रहने संबंधित जानकारी मिल सके और



Healthy Athletes तैयार किए जा सकें। इसलिए पहचान संस्था द्वारा हमीरपुर में special Olympics medfest करवाया जा रहा है ताकि हमारे एथलीट स्वस्थ रह सकें और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी प्राप्त हो सके।






