कांग्रेस के प्रवक्ता करते हैं उल्टी सीधी बयानबाजी: अजय शर्मा रिंटू

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-   हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में 68 में से 61 विधानसभा क्षेत्रों में पिछड़ी कांग्रेस के प्रवक्ता की प्रैसवार्ता बेहद हास्यास्पद हैं। जिला महामंत्री अजय शर्मा रिंटू ने कहा कि खस्ताहाल कांग्रेस के प्रवक्ताओं को पहले लोकसभा चुनाव की पूरी जानकारी ले लेनी चाहिए, महज प्रेस वार्ता में अनर्गल बयानबाजी करके लोगों की हंसी का पत्र ना बनें।

 भोरंज के कांग्रेसी नेताओं में मची है वर्चस्व बचाने की होड़

अजय रिंटू ने कांग्रेस प्रवक्ता पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा की तरह इस बार भी भाषा की मर्यादा का उलंघन किया है। भस्मासुर, सियासी उल्का और कांग्रेस से अलग हुए विधायकों को राहु, ग्रहों आदि की संज्ञा देना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

 

अजय रिंटू ने कहा कि कांग्रेस प्रवक्ता जयराम ठाकुर से सिराज विधानसभा में भाजपा की लीड कम होने पर इस्तीफा मांग रहे हैं। खुद मुख्यमंत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर को 2143 वोटो की लीड मिली है।
इस हिसाब से तो मुख्यमंत्री के साथ-साथ कांग्रेस के सभी मंत्रियों को भी अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए क्योंकि वह सभी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस को बढ़त तक नहीं दिलवा पाए, जिसका मतलब है कि कांग्रेस अपना जनाधार खो चुकी है।

उन्होंने कहा कि अपनी राजनैतिक दुकान चमकाने के लिए कांग्रेस प्रवक्ता इस तरह के उल्टे सीधे बयान अक्सर देते रहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रवक्ता इस तरह की बयानबाजी करके खुद को हंसी का पात्र बनाते रहते हैं। अजय ने कहा कि कोंग्रेस प्रवक्ता को पहले ये तय कर लेना चाहिए कि भोरंज विधानसभा का बड़ा नेता ये स्वयं हैं या वहां से मौजूदा कांग्रेस विधायक, क्योंकि अक्सर दोनों नेता एक जैसे मुद्दों पर एक ही समय पर प्रैस वार्ताएं करते दिखते हैं। इससे पता चलता है कि दोनों नेताओं के बीच अपने-अपने वर्चस्व को बचाने की अंधी दौड़ मची हुई है।

 

[post-views]