आंगनवाड़ी वर्कर्स हेल्पर यूनियन संबंधित सीटू 12 जुलाई को केंद्र सरकार के खिलाफ करेगी प्रदर्शन

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-  आंगनवाड़ी वर्कर्स हेल्पर यूनियन संबंधित सीटू 12 जुलाई को केंद्र सरकार के खिलाफ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगी l यूनियन की जिला अध्यक्ष राजकुमारी ने यह जानकारी दी l उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी वर्कर्स को केंद्र की तरफ से पिछले तीन तीन माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है

 

जिसका कारण मोदी सरकार ने सत्ता में आने के बाद लगातार आईसीडीएस के बजट में कटौती की है और जिसका खामिया जा आज लाभार्थियों के साथ-साथ आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर को भी भुगतना पड़ रहा है l वर्ष 2023 के बजट में आंगनबाड़ी के बजट में 30% की कटौती केंद्र सरकार ने कर दी थी

और वर्ष 2024 के बजट में भी न्यूट्रिशन के बजट में भारी भरकम कटौती की है जिसके परिणाम अब सामने आ रहे हैं और आंगनवाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स को समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है l और जिला हमीरपुर में तो तीन-तीन माह से आंगनवाड़ी वर्कर्स को केंद्र की तरफ से दिया जाने वाला वेतन नहीं आया है l
केंद्र सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति को लागू करने के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा भी उसे लागू किए जाने के उपरांत प्री नर्सरी क्लासेस शुरू किए जाने जाने से आंगनवाड़ी केंद्रों का बजूद ही खतरे में आ गया है l नर्सरी टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम स्कूलों में शुरू करने से आंगनबाड़ी के अंदर बच्चों की संख्या में भारी गिरावट आएगी क्योंकि नर्सरी टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम में ये प्रबधान किये गए हैं

कि आंगनबाडी केंद्रों से बच्चों को शिफ्ट किया जा सकता है यहाँ तक कि आंगनबाडी वर्कर्स नर्सरी टीचर ट्रेनिंग को पढ़ाने के लिए पात्र हैं इसलिए आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर यूनियन मांग करती है कि प्री प्राइमरी कक्षाएं आंगनवाड़ी में ही शुरू कर दी जाएं l रिटायरमेंट या निधन पर तुरंत भर्ती की जाए और केंद्रों को आपस में समाहित ना किया जाये l

 

साथी यूनियन मांग करती है कि केंद्र सरकार द्वारा पोषण ट्रैक्टर के लिए रिचार्ज का अतिरिक्त पैसा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया जाए l आंगनबाड़ी वर्कर्स महाराष्ट्र और अन्य राज्यों की तरफ पर पेंशन दी जाए और ग्रेच्युटी की सुविधा दी जाए l उपरोक्त मांगों को लेकर 12 जुलाई को हमीरपुर में आंगनवाड़ी वर्कर्स व हेल्पर मिलकर प्रदर्शन करेंगी l

 

[post-views]