




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- नशा निवारण दिवस के उपलक्ष्य पर हमीरपुर के ब्राह लरी गांव में हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति ने नशे के खिलाफ ब्रालरी गांव में बैठक की व जागरूकता रैली निकाली l हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति प्रदेश में बढ़ते नशे के खिलाफ अभियान चला रही है l
हिमाचल प्रदेश नशे के इस्तेमाल में दूसरे नंबर पर आ गया है l बीते एक साल में प्रदेश के 58 युवाओं को नशे के प्रयोग से अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है l और अब ये नशा गांव गांव तक पहुंच चुका है l नशे के सौदागर शिक्षण संस्थानों के आसपास अपना प्रभाव बढ़ाते हैं l

बढ़ती बेरोजगारी भी एक प्रमुख कारण है जो युवाओं को ध्यान नशे की तरफ आकर्षित हो जाता है l हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति आने वाले समय में अपनी गतिविधियों को और बढ़ाएगी और गांव गांव में जागरूकता कमेटीयों का गठन किया जाएगा ताकि आने वाली पीढ़ी को नशे से बचाया जा सके l
आज के कार्यक्रम को हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति की जिला संयोजक रेखा गौतम के अलावा उर्मिला, सुशील कुमार,कोमल शर्मा, रजनीश कुमारी सहित दर्जन लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया l
रेखा गौतम ने कहा अभिभावक को अपने बच्चों के साथ दोस्ताना संबंध बनाए ताकि वह हर छोटी बड़ी बात बिना झिझक के सांझा कर सकें l बच्चों को परिवार के साथ खाना खाने के लिए प्रेरित करें l अपने बच्चों के दोस्तों के बारे में भी जानकारी रखें व सामाजिक कार्य में भी शामिल करें l



















