




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- आॅलमाइटी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में वीरवार को 15 दिन तक चलने वाले समर कैंप का शुभारंभ किया गया । इस कैंप में डांस आर्ट और क्राफ्ट , स्केटिंग , तैराकी , शूटिंग , तीरंदाजी, एडवेंचर एक्टिविटीज और खाना बनाना (कुकिंग)आदि का अभ्यास करवाया जाएगा । इस कैंप का समापन आगामी 13 जुलाई को किया जाएगा।
प्रत्येक वर्ग के लोगों को तैराकी से लेकर एडवेंचर एक्टिविटीज का करवाया जाएगा अभ्यास



आॅलमाइटी स्कूल की प्रिंसिपल डायरेक्टर सीए पूजा मिन्हास ने बताया कि इस कैंप में सभी वर्गों के लोग भाग ले सकते हैं। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोेपहर 2 बजे तक चलेगा।






15 दिन तक चलने वाले समर कैंप में 4 घंटे तक यह कार्यक्रम चलेगा। उन्होंने बताया कि आज शुभारंभ के अवसर पर काफी संख्या में बच्चों और युवा वर्ग ने भाग लिया। वहीं इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक कुलबीर सिंह ने वहां पर उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल मानसिक, शारीरिक, और सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है।



यह हमें स्वस्थ रखने, दिमाग की क्षमता को विकसित करने, सामरिकता का अभ्यास करने, और टीमवर्क करने का अवसर प्रदान करता है। यह हमारे जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाता है और हमें सकारात्मक रूप से सोचने, संघर्ष करने, और जीतने की क्षमता प्रदान करता है।









