




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- केंद्रीय जांच एजेंसी का दुरुपयोग कर हमीरपुर जैसे छोटे से शहर में व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स का छापा मरवा कर यह साबित हो गया है कि हमीरपुर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार हार रहा है ।



हमारे व्यापारी भाइयों के ऊपर रेड डलवा कर दबाव डालने की कोशिश की जा रही है, हम अपने व्यापारी भाइयों के साथ खड़े हैं। हमीरपुर की जनता अपने मुख्यमंत्री के साथ है और वह किसी भी तरह के दबाव में नहीं आने वाला है ।
















