



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- परमजित ढटवालिया ने बताया कि न्यास बाबा बालक नाथ मंदिर दियोड़सिद्ध में आये दिन कोई न कोई चोरी का मामला सामने आता रहता है।आज फिर लंगर के स्टोर से एक बोरी चीनी और एक बोरी आटा लेकर संजीव कुमार मारुति गाड़ी नम्बर HP 20 C 2939 से बरामद की शोर मचने तक गाड़ी से चीनी की बोरी मेन गेट के सामने अपनी दुकान में उतार ली थी।

गाड़ी भगा कर विश्राम गृह के पास जा रही थी बहाँ पकड़ी।इससे पहले भी कई बार ऐसे घटना क्रम हो चुके हैं।पहले भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिकायत हुई थी जिस पर सरकार से विजिलेंस को परमिशन मिल चुकी है।जल्दी ही बो इंक़वारी भी शुरू होगी तब कई औऱ बड़ी मछलियों पर भी सिंकन्जा कसेगा।


यहाँ पर खरीद फरोक्त पर पहले भी बड़े आक्षेप लग चुके हैं।ढटवालिया ने बताया कि जिनमें अधिकारियों कर्मचारियों के इलाबा विधायक के कुछ चहेते भी लपेटे में आएँगे।जिन्होंने न्यास में बड़ा गोलमाल किया है।।




















Total Users : 125297
Total views : 189543