नादौन में आयकर विभाग की रेड, तीन व्यवसाईयों के आवास व प्रतिष्ठानों कर रिकार्ड खंगाला

हमीरपुर (नादौन)/विवेकानंद वशिष्ठ :- आयकर विभाग की टीम द्वारा वीरवार को प्रातः तीन व्यापारियों के आवास व प्रतिष्ठानों पर सीआरपीएफ के जबानों के पैहरे में रेड डाली गई जिससे व्यापारी वर्ग के हड़कंप मच गया है। आयकर विभाग की यह सप्ताह में कार्रवाई है। आज प्रातः करीब 5.30 बजे आयकर विभाग की अलग अलग टीमों ने नादौन के तीन बड़े व्यवसाईयों के आवास व प्रतिष्ठिानों में दविश दी।

 

पूछताछ की तथा रिकार्ड खंगाला जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक आयकर विभाग की कार्रवाई जारी थी। इस रेड की क्षेत्र में खासी चर्चा है इस कार्रवाई से बड़े व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। जिन व्यवसाईयों के रेड पड़ी है उनमें एक का स्टोन क्रैशर हैं ,दूसरे व्यवसाई का रिजाॅर्ट है। और तीसरे व्यवसाई का संाझा स्टोर क्रशर था जो कुछ अर्सा से बंद हैं।

 

 

तीनों ही व्यवसाई नादौन के रहने वाले हैं। नादौन में जिन तीन व्यापारियों के घर व प्रतिष्ठानों में रेड डली है वे तीनों की व्यवसाई नादौन क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। इनमें से एक व्यवसाई का स्टोन क्रशर जिला कांगड़ा के अधवानी में हैं। उस व्यवसाई के आवास व प्रतिष्ठान पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड पड़ी है, दूसरे व्यवसाई का एक रिजाॅर्ट है उस व्यवसाई के आवास व रिजार्ट में भी रेड पड़ी है।

 

 

हलांकि इस व्यवसाई का भी सांझा स्टोन क्रशर था जो कुछ अर्सा से बंद है। तीसरा व्यवसाई ठेकेदार है उसका भी पहले एक स्टोन क्रशर में हिस्सा था लेकिन अब वह स्टोन क्रशर बंद है। हलांकि उनका एक लुक का ट्रीटमेंट प्लांट भी बताया जा रहा है ।

 

 

काबिलेगौर है कि आयकर विभाग की टीम ने बीते सप्ताह नादौन के बलोह गांव के एक व्यापारी के घर व हार्डवेयर स्टोर में केन्द्रीय जांच एजैंसी ने रेड डाली थी इसके अलावा हमीरपुर के एक शराब के कारोवारी व जाने माने ज्वैलर के भी रेड डाली गई थी। अभी उसकी चर्चा शांत नहीं हुई है कि तीन और व्यापारियों पर रेड पड़ी है।

[post-views]