




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- डी.ए. वी. स्पोर्ट्स मीट क्लस्टर लेवल III टूर्नामेंट 2024 का आयोजन वी. के. यादव ( ARO , H.P Zone-D) के दिशानिर्देश मे डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल हमीरपुर मे किया जा रहा है ।
U 14 ( boys) 800 m दौड प्रतियोगिता मे डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल हमीरपुर के लक्ष्य सिंह ठाकुर ने स्वर्ण पदक हासिल किया।



इस प्रतियोगिता की देखरेख राज्य समन्वयक श्री के.एस. गुलरिया और क्लस्टर प्रमुख श्री सुरजीत कुमार द्वारा की गई जा रही है । इस टूर्नामेंट को स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI), युवा सेवा और खेल मंत्रालय, और भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है।





अंडर 19 लड़कियों के 100 मी मुकाबले में डी.ए.वी.हमीरपुर की अंशनी ने प्रथम स्थान ।




प्रधानाचार्य डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल हमीरपुर, विश्वास शर्मा ने बताया कि दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट मे 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर दौड ,1500 मीटर दौड , हाई जंप, लांग जंप , हाई जंप , डिस्कस थ्रो , शाट पुट आदि स्पर्धाएं हो रहीं हैं।


100 मी मुकाबले में अंशुल गुलेरिया ,डी ए वी हमीरपुर ने जीता स्वर्ण पदक।
इन प्रतियोगिताओ में डी.ए.वी.जोन डी.के नौ विद्यालय डी.ए.वी. कांगू , डी.ए.वी. नादौन (भडोली), डी.ए. वी. लझियानी, डी.ए.वी पालमपुर , ,डी.ए.वी धर्मशाला , डी.ए.वी योल नरवाना, डी.ए.वी लडभडोल, डी.ए.वी बाघनी,डी.ए.वी. देहरा और डी.ए. वी.हमीरपुर के 220 छात्र भाग ले रहे हैं ।

दो दिवसीय चलने वाली इस प्रतियोगिता का अणु सिंथेटिक ट्रैक पर शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य राजिंद्र शर्मा प्रबंधक भारतीय बैडमिंटन टीम एंव ए डी पीओ (असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट प्रोसीक्यूशन ऑफिसर) ने उद्घाटन किया ।


इस अवसर पर राकेश शर्मा प्रिंसिपल डी ए वी देहरा गोपीपुर, सुनील ठाकुर प्रिंसिपल डी ए वी लझियानी,प्रिंस ठाकुर प्रिंसिपल लड़ भड़ोल उपस्थित रहे।


खबर लिखे जाने तक U 14 ( boys) 800 m दौड प्रतियोगिता मे डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल हमीरपुर के लक्ष्य सिंह ठाकुर ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
डी ए वी कांगू की मानवी राणा ने 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक और डी ए वी हमीरपुर की मानवी ठाकुर ने रजत पदक प्राप्त किया। डी ए वी हमीरपुर के रजत ने अंडर 19 दौड़ प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

अंडर 14 लड़कियों के 100 मीटर में कृतिका ठाकुर डी ए वी भड़ोली प्रथम तथा रिधिका शर्मा डी ए वी कांगू दूसरे स्थान पर रही। अंडर 17 लड़कियों के 100 मी मुकाबले में सिमरन डी ए वी भड़ोली में प्रथम स्थान तथा भव्या डी ए वी नूरपुर बाघनी ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर 19 लड़कियों के 100 मी मुकाबले में डी.ए.वी.हमीरपुर की अंशनी ने प्रथम स्थान तथा प्रांजलि, डीएवी भड़ोली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 लड़को के 100 मीटर में ईशान शर्मा डी ए वी लझियानी प्रथम रहे। अंडर 17 लड़को के 100 मी मुकाबले में अंशुल गुलेरिया डी ए वी हमीरपुर ने प्रथम स्थान तथा आर्यन चौहान डी ए वी लझियानी ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर 19 लड़को के 100 मी मुकाबले में डी ए वी देहरा की आदर्श राणा ने प्रथम स्थान तथा वंश जोशी डीएवी भड़ोली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा जी ने बताया कि यह डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल हमीरपुर के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। इस तरह की प्रतियोगिताएं समय -समय पर होती रहनी चाहिए ताकि छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सके। यह प्रतियोगिताएं न केवल छात्रों के शारीरिक विकास को प्रोत्साहित करेंगी बल्कि उनके खेल कौशल को भी निखारेंगी।



