




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- भाजपा वरिष्ठ नेता और हमीरपुर से लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर आज विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा के पक्ष में विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं करेंगे।



ये जानकारी भाजपा प्रवक्ता विक्रमजीत सिंह बन्याल ने मीडिया से सांझा की। उन्होंने बताया कि अनुराग ठाकुर अपने जनसंपर्क अभियान के तहत हमीरपुर विधानसभा के स्वाहल, बजूरी, पांडवीं, लम्ब्लू और लाहलड़ी (दोसड़का) में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे।
















