



PRESS NOTE NO. 5
प्रैस विज्ञप्ति
06/07/2024


हमीरपुर, भाजपा नेता एवं विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री पूर्ण रूप से बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं। मुकेश के भाषण से साफ दिख रहा है कि वह कांग्रेस प्रत्याशी के लिए रहम की भीख मांग रहे हैं, बार-बार उन्होंने इस शब्द को अपने भाषण में इस्तेमाल किया है।



अरे आप तो ब्राह्मण हो, कृपया झूठ तो मत बोलो, यह कांग्रेस है जो झूठ बोलने में पीएचडी है
उन्होंने कहा कि अग्निहोत्री बहुत सारे कामों का जिक्र तो कर गए लेकिन उनमें से करवा एक भी ना सके, कांग्रेस के शासनकाल में हमीरपुर के विकास को ग्रहण सा लग गया है। पिछले 18 महीने में कांग्रेस पार्टी के नेता एक भी ऐसा कार्य नहीं गिना पा रहे हैं जो उन्होंने जनहित में किया हो। जो कार्य वह गिनाने का असफल प्रयास कर रहे हैं वह या तो पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के शासनकाल में हुए हैं, या फिर उसके उपरांत जयराम ठाकुर के शासनकाल में।

उन्होंने उपमुख्यमंत्री को सलाह देते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता पूरी तरह भाजपा के साथ एकजुट हैं, वह अपने कांग्रेसियों के बारे में सोचें। कांग्रेस पूरी तरह से विभाजित है और पूरे प्रदेश में कांग्रेस में सियासी तूफान आ रखा है। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री, सीपीएस सब आपस में बंटे हुए हैं, एक भी धड़ा साथ नहीं चल पा रहा है और सपने वह बड़ी जीत के देख रहे हैं। दिन में सपने देखना ठीक नहीं उपमुख्यमंत्री जी।
उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस के अपने ही ग्रह खराब चल रहे हैं, तो उसके प्रत्याशी के ठीक कैसे हो सकते हैं। हर रोज कांग्रेस पार्टी के ऊपर नए संकट के बदले खड़े हो जाते हैं, और उसके नेता आयदिन उन्हें ढकने का प्रयास करते रहते हैं। मुख्यमंत्री हमीरपुर के लिए कुछ नहीं कर सके, उल्टा भाजपा कार्यकाल में दी गई सभी सौगातें छीन कर ले गए। यह सरकार अपना डिनोटिफिकेशन का दौर भूल गई, जब चले-चलाए संस्थान इन्होंने बंद कर दिए। यह सरकार जनता को दी गई सुविधाओं के बारे में नहीं सोच पाती है।
काँग्रेस की पुरानी प्रथा है कि फूट डालो और शासन करो
उन्होंने कहा कि हर बात में, हर संबोधन में मुकेश बाबा झूठ बोल रहे हैं और उनके सभी भाषण बेवुनियादा है। लखनपाल ने अग्निहोत्री को कहा “अरे आप तो ब्राह्मण हो कृपा करके झूठ तो मत बोलो”। काँग्रेस की पूरानी प्रथा है कि फूट डालो और शासन करो, यह कांग्रेस ही है जिसके नेताओं ने झूठ बोलने में पीएचडी कर रखी है।
















Total Users : 125168
Total views : 189342