




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- वर्तमान उपचुनाव संवेदनशील तथा मानवीय मूल्यों को समर्पित मुख्यमंत्री और सत्ता के सौदागरों के बीच एक सैद्धांतिक धर्म युद्ध की तरह हैं जिसमें एक तरफ़ कौरबों की तरह षड्यंत्र और छल कर सिंहासन हथियाने की लालसा रखने वाले लोग हैं तो वहीं दूसरी तरफ जनकल्याण की सोच और बेसहारा लोगों का आश्रय बन उनके भविष्य को संवारने की नीतियां बनाने वाले मुख्यमंत्री।
संवेदनशील तथा मानवीय मूल्यों को समर्पित है ये उपचुनाव
प्रदेश में चल रहे उपचुनाबों के संबंध में जारी प्रैस ब्यान में प्रदेश कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार ने प्रदेश में भाजपाइयों की अनेक साजिशों के बाबजूद ऐतिहासिक आपदा से प्रभावितों को राहत देने और उन्हें पुर्नस्थापित करने का कार्य करने के साथ ही पूर्व सरकार द्वारा आर्थिक रूप से प्रदेश को कंगाली के मुकाम पर पहुंचा देने और केंद्र सरकार के असहयोग के बाबजूद ओ पी एस एवं महिला सम्मान निधि जैसी योजनाएं लागू करने का साहस दिखाया।कौशल ने कहा कि भाजपा सरकार में सरकारी नौकरियां बिकती रहीं परंतु सुक्खू सरकार बेरोजगार शिक्षित युवाओं को पारदर्शिता के साथ रोज़गार उपलब्ध करवाने का कार्य कर रही है।
प्रदेश के भाजपा नेताओं ने लगातार नाकारात्मक कार्य करते हुए सरकार को कमज़ोर करने की साजिशें कर वास्तव में प्रदेश को ही नुकसान पहुंचाने का कार्य किया।कौशल ने कहा कि धर्म और अधर्म, सत्य और झूठ,समर्पण और छल कपट की इस लड़ाई में निश्चित तौर पर धर्म की विजय होगी और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कांग्रेस तीनों चुनाव क्षेत्रों में जीत हासिल कर नया इतिहास रचेगी।



















