




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल हमीरपुर के प्रधानाचार्य व परीक्षा के जिला समन्वयक विश्वास शर्मा की अध्यक्षता व देखरेख में जिला हमीरपुर के 7 केंद्रों में सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की सीटेट की परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई। 7 जुलाई, 2024 को सीटेट के पहले स्लॉट का पेपर जिलाभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल हमीरपुर, टीआर डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल कांगू , सेवन स्टॉर पब्लिक स्कूल बणी व हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हमीरपुर, केन्द्रीय विद्यालय हमीरपुर , हमीरपुर पब्लिक स्कूल हमीरपुर व कैरियर पांइट यूनिवर्सिटी हमीरपुर के 9.30 बजे से दिन के 12 बजे तक हुआ व दूसरे स्लॉट का पेपर डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल हमीरपुर, कैरियर पांइट यूनिवर्सिटी हमीरपुर व सेवन स्टॉर पब्लिक स्कूल बणी के केंद्रों में दोपहर 2 बजे शुरु होकर सांय 4:30 बजे सम्पन्न हुआ।



जिला हमीरपुर में CTET के पेपर 2 के लिए 3822 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था. इसमें से 3165 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए । सेवन स्टॉर पब्लिक स्कूल बणी में 660 मे से 541 , कैरियर पांइट यूनिवर्सिटी हमीरपुर में 600 मे से 500, टीआर डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल कांगू में 540 मे से 490, हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में 540 मे से 463, केन्द्रीय विद्यालय हमीरपुर में 358 मे से 292 हमीरपुर पब्लिक स्कूल हमीरपुर में 489 मे से 378, तथा डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल हमीरपुर में 644 मे से 501 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए ।







CTET के पेपर 2 के लिए 1390 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था. इसमें से 1104 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।


कैरियर पांइट यूनिवर्सिटी हमीरपुर में 86 मे से 76, सेवन स्टॉर पब्लिक स्कूल बणी में 660 मे से 573 व डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल हमीरपुर में 644 मे से 455 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए ।



डी.ए.वी. हमीरपुर के प्रधानाचार्य व जिला समन्वयक विश्वास शर्मा ने बताया कि कोई भी स्टेशनरी वस्तु जैसे पाठ्य सामग्री, कागज के टुकड़े, ज्यामिति/पेंसिल बॉक्स, लॉग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक पेन/स्कैनर, कार्डबोर्ड, प्लास्टिक थैली, कैलकुलेटर, स्केल, लेखन पैड, पेन ड्राइव, इरेज़र, कैलकुलेटर आदि को परीक्षा हॉल में लेकर जाने की अनुमति नहीं दी गई । इसके अलावा, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड, घड़ी/कलाई घड़ी, वॉलेट, चश्मा, हैंडबैग, सोना/कृत्रिम आभूषण आदि जैसे संचार उपकरणों को लेकर जाने की अनुमति भी नहीं थी।

यह परीक्षा सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में हुई।

विश्वास शर्मा ने बताया कि जिले के सभी केन्द्रो पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग का योगदान सराहनीय रहा । उन्होंने पुलिस विभाग के इस योगदान के लिए उनका धन्यवाद किया।




