जनता का यही उत्साह हमें और ताकत देता है : आशीष शर्मा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-   विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने रविवार को अपने जन आशीर्वाद अभियान के तहत ग्राम पंचायत बल्ह और बजूरी में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन कर जनता से आशीर्वाद लिया।
जनता से मिल रहे भरपूर आशीर्वाद को लेकर उन्होंने कहा कि जनता का यही उत्साह उन्हें और ताकत देता है और भाजपा हमीरपुर विधानसभा की सीट पर भारी बहुमत से विजय प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चल रही मित्रों की सरकार 3 उपचुनावों में अपनी पराजय को देखते हुए अराजकता पर उतर गई।

 

सुक्खू सरकार धन बल का प्रयोग कर, सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है। हिमाचल प्रदेश में तानाशाही सरकार विराजमान है और हिटलर रूल हावी है।

यह सरकार 3 उपचुनाव विधानसभा क्षेत्रों में व्यपारीयों, छोटे दुकानदारों, सरकारी कर्मचारियों को
डराने और धमकाने का काम कर रही है। दुकानदारों के सैंपल भरे जा रहे हैं, व्यापारियों को जीएसटी के नोटिस आ रहे है। सभी जगह इंस्पेक्टरी राज हावी हो गया है। अगर वोट नहीं किया, लीड नहीं दिलाई तो कर्मचारियों को ट्रांसफर की धमकी दी जा रही है।
आशा वाकर्स, आउटसोर्स कर्मचारियों पर दबाव बनाया जा रहा है, मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभाव को चुनवा संहिता का उल्लंघन करते हुए इस्तेमाल किया जा रहा है। भाजपा के कार्यकर्ता को भी सरकार द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है।


माफिया और असमाजिक तत्वों को सरेआम संरक्षण दिया जा रहा है। यह केवल इसकी लिए है क्योंकि इन्हें अपनी पराजय सामने दिखाई दे रही है।
10 तारीख के बाद विधानसभा में भाजपा का संख्या बल बढ़ेगा और भाजपा भारी बहुमत सेजीत हासिल करेगी

 

[post-views]